यात्रियों से भरी ओवर लोडिंग ई रिक्शा सड़क मार्ग खराब होने के कारण पलटी, यात्री हुए घायल

यात्रियों से भरी ओवर लोडिंग ई रिक्शा सड़क मार्ग खराब होने के कारण पलटी, यात्री हुए घायल

जेथल टेक क्षेत्र में  यात्रियों से भरी ओवर लोडिंग ई रिक्शा सड़क मार्ग खराब होने के कारण पलटी, यात्रियों को आई मामूली चोंट,

उज्जैन के आगर मार्ग पर जेथल टेक क्षेत्र में ओवर लोडिंग यात्रियों से भरा एक रिक्शा पलटने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां ई रिक्शा तेज रफ्तार था और सड़क पर गड्ढा आ जाने की वजह से पलट गया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। यात्री उज्जैन शहर के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे । ई-रिक्शा पलटते ही ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त ई रिक्शा के यात्रियों को बाहर निकाला। यहां यात्रियों को मामूली चोट आई। यहां ई रिक्शा चालकों की लापरवाही सामने आ रही है । वे क्षमता से अधिक यात्रियों को ई रिक्शा में बैठाते हैं और तेज रफ्तार चलाते हैं । जीसकी वजह से दुर्घटना होना बताई जा रही है।

वीडियो देखें --

`