वेधशाला मैं दिखी 12:28 पर खगोलीय घटना गायब हो गई परछाई

वेधशाला मैं दिखी 12:28 पर खगोलीय घटना गायब हो गई परछाई
  • उज्जैन परछाई गायब,
  • शासकीय जीवाजी वेधशाला में दिखी खगोलीय घटना,
  • वर्ष का सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात आज,

उज्जैन । कहा जाता है कि हमारी परछाई कभी हमारा साथ नहीं छोड़ती मगर यह बात उज्जैन में गलत साबित होती है। यहाँ साल में एक दिन ऐसा आता हैं जब परछाई साथ छोड़ देती है | गुरुवार को दोपहर में 12 बजकर 28 मिनट पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। 

धार्मिक नगरी उज्जैन में आज साये ने साथ छोड़ दिया।इस नज़ारे को देखने के लिए खगोल शास्त्री सहित कई लोग एकत्रित हुए। उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला में आज दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य की किरणें लंबवत होने के कारण यहाँ परछाई शून्य हो गई । वेधशाला में इस घटना को शंकु यंत्र के माध्यम से देखा गया। यहाँ 12 बजकर 28 मिनट पर शंकु की परछाई गायब हो गई। साथ ही आज वह समय है जब दिन सबसे बढ़ा और रात सबसे छोटी होगी। उज्जैन में आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर हुआ और सूर्यास्त 7 बजकर 16 मिनट पर होगा इस प्रकार दिन सबसे बढ़ा 13 घंटे 34 मिनट तथा रात 10 घंटे 26 मिनट की होगी।

दरअसल उज्जैन में इस प्रकार की घटना होने का प्रमुख कारण यह है की कर्क रेखा यहाँ से गुजरती है | पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारो और परिभ्रमण के कारण सूर्य आज उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लम्बवत हुआ इसी कारण यह घटना उज्जैन में देखने को मिली |

वीडियो न्यूज़ देखें --