नाबालिग की हत्या के आरोपियो का पुलिस प्रशासन की टीम ने तोड़ा मकान, क्षेत्रवासियों ने खुशी में बजाई ताली, 

नाबालिग की हत्या के आरोपियो का  पुलिस प्रशासन की टीम ने तोड़ा मकान, क्षेत्रवासियों ने खुशी में बजाई ताली, 

उज्जैन। कमल कॉलोनी में नाबालिग की हत्या के गिरफ्तार आरोपी के मकान को पुलिस प्रशासन की टीम ने तोड़ा, क्षेत्रवासियों ने खुशी में बजाई ताली, 


उज्जैन की कमल कॉलोनी में मंगलवार को एक नाबालिक की हत्या कर दी गई थी। नाबालिक का शव बुधवार को मिला। गुरुवार को मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं और इन्ही ने वारदात में अहम भूमिका निभाई थी। जहां एक और न्यायालय ने 3 आरोपियों को रिमांड पर भेजा है। तो वहीं एक आरोपियों को जेल भेज दिया है। दूसरी और नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने कमल कॉलोनी में आरोपियों के मकान पर हथौड़े चलाएं। यहां जब मकान को तोड़ा जा रहा था तो क्षेत्रवासी खुशी में तालियां बजा रहे थे। आरोपियों के घर के अंदर का सामान कचरे की तरह बाहर फेंक दिया गया। मृत नाबालिक बच्ची के पिता ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताया है और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन व नगर निगम का अमला मौजूद रहा।

वीडियो देखें --