जिला अस्पताल में ओपीडी का समय बदला, अब 9 से 2 और 5 से 6 तक मिलेंगे डॉक्टर   

जिला अस्पताल में ओपीडी का समय बदला, अब 9 से 2 और 5 से 6 तक मिलेंगे डॉक्टर   
जिला अस्पताल में ओपीडी का समय बदला

जिला अस्पताल में ओपीडी का समय बदला, अब 9 से 2 और 5 से 6 तक मिलेंगे डॉक्टर                               

उज्जैन। आगर रोड़ स्थित जिला अस्पताल की ओ.पी.डी. में मरीजों को देखने का समय बदल दिया गया है। अब सुबह 9 बजे से लेकर 2 बजे तक और शाम 5 से 6 बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखा जाएगा। आरएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया मध्यप्रदेश शासन से आदेश प्राप्त हुआ है जिसमें जनहित को देखते हुए ओपीडी मरीजों को देखने के लिए समय परिवर्तन किया गया है अब एक ही दिन में मरीज की जांच के बाद रिपोर्ट भी शाम को 5 से 6 बीच मिल सकेगी। पूर्व में जिला असपताल की ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 4 बजे तक था। आर एम ओ शर्मा ने कहा बुधवार से शासन के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।