झारड़ा में देश भक्ति के रंग में डूबा पुलिस प्रशासन

झारड़ा में देश भक्ति के रंग में डूबा पुलिस प्रशासन

झारड़ा | देशभक्ति और तिरंगे की आन बान शान को लेकर झारड़ा पुलिस थाने  पदस्थ अधिकारी  के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  ध्वज को हाथ में लेकर निकले 

झारड़ा  सन 1947 को भारत देश की आजादी के 77 वा वर्ष गांठ के पावन पर्व पर थाना परिसर में थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया उसके बाद  तिरंगा वाहन रैली निकाली गई जिसे झारड़ा  के प्रमुख मार्ग से होते हुए पुनः झारड़ा थाने पर समापन किया गया रैली का स्वागत नगर  के गणमान्य नागरिकों से लेकर झारड़ा की हर जनता ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया क्योंकि  माहौल ऐसा था कि आज हर कोई इस तिरंगे के रंग में डूबा हुआ था । देशभक्ति के नारो के साथ झारड़ा में भ्रमण करते हुए तिरंगा रैली जब थाना परिसर पहुंची तो अधिकारी से लेकर पुलिस जवान तक के शरीर में जोश और जुनून जाग उठा जिसमें एस आई राकेश मेड़ा, आरक्षक मयंक राव,उपेंद्र शिखरवार,समरथ पाटीदार,राजेंद्र चौहान, आदि कार्यक्रम की जानकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार द्वारा दी गई