महिदपुर विधानसभा के 17 गांवों में दुसरे दिन पहुंची विकास यात्रा, विधायक ने 1 करोड के विकास कार्यो के लोकार्पण और भुमिपुजन किए*

महिदपुर विधानसभा के 17 गांवों में दुसरे दिन पहुंची विकास यात्रा, विधायक ने 1 करोड के विकास कार्यो के लोकार्पण और भुमिपुजन किए*


 
महिदपुर : महिदपुर विधानसभा में विकास यात्रा दुसरे दिन गांव सुमराखेडा से शुरू हुई। यात्रा में क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षैत्रों लोगों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिन हितग्राहियों को योजनाओं को लाभ मिल चुका है। उनसे भी चर्चा की। सोमवार को विकास यात्रा गांव सनोरिया, मानपुरा, तारोट, काचरिया, निपानियाबदर, कटारियाखेड़ा, कटारिया, घोंसला, लोहरवास, पलवा, पिपल्याहर्जी, जवासिया सोलंकी, झांगरा, लसुडियादेवसी, लाम्बीखेड़ी होते हुवे आक्याजस्सा में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा, रामलाल मुनिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायण सूर्यवंशी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि टिकमसिंह पंवार, झारड़ा मण्डल अध्यक्ष तेजुसिंह चौहान, भाजपा मिडिया प्रभारी राकेश कुमावत व अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

*विधायक ने विकास यात्रा में किए भुमिपुजन और लोकार्पण* : क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षैत्रों में 10 निर्माण कार्यो राशि 66.38 (लाख) का लोकार्पण किया है। साथ ही 8 निर्माण कार्यो राशि 31.29 (लाख) का भूमिपूजन किया गया। साथ ही जिन ग्रामीण क्षैत्रों में विकास कार्यो को लेकर ग्रामीणों से चर्चा हुई है। वहां पर निर्माण कार्यो करवाए जाने के घोषणा की है। 

*महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों में कल घुमेगी विकास यात्रा* : विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रणायरापीरखेडा से कल सुबह 8ः00 बजे से शुरू होगी। जिसमें  विधायक बहादुरसिंह चौहान शामिल होकर विकास कार्यों का लोकार्पण और भुमिपुजन करेंगे। यह यात्रा रणायरापीर, घाटपिपल्या, बलाह, हाजल्याखेड़ी, मेलाखेड़ी, घटियासांईदास, भादवा तक रहेगी। जिसके बाद विकास यात्रा दोपहर 3 बजे से ग्राम जगोटी से प्रारम्भ होकर बेलाखेड़ा, बरखेड़ीबाजार, ताजपुर, खुरचन्याचन्द्रभान, मालीखेड़ी, मेलान्या, हिंगोनिया, महूडी, खुरचन्याप्रताप होते हुए महुड़ीपुरा में यात्रा का समापन होगा।