उज्जैन, महाकाल मंदिर में चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए महाकाल से प्रार्थना

उज्जैन, महाकाल मंदिर में  चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए महाकाल से प्रार्थना
  • उज्जैन, चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए महाकाल से प्रार्थना,
  • भस्म आरती में हुई विशेष प्रार्थना, 
  • चंद्रयान की तस्वीर और हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे श्रद्धालु,

उज्जैन | चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए उज्जैन में 14 जुलाई को अनुष्ठान-अभिषेक किया गया था। अब करीब 40 दिन बाद चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है। देश भर के लोग चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन अर्चन किया गया।


पंडित यश गुरु ने बताया कि भस्म आरती के दौरान श्रद्धालु और भारतवासियों की मंशा अनुसार चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक कर भस्म आरती की गई । लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई। इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ बीती 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की थी।