77 वे स्वतंत्रता दिवस पर दशहरा मैदान पर उच्च शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा

77 वे स्वतंत्रता दिवस पर दशहरा मैदान पर उच्च शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा

77 वे स्वतंत्रता दिवस पर दशहरा मैदान पर उच्च शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा, ओपन जीप में परेड की सलामी ली, कलेक्टर एसपी ने की अगुवानी,

देश 77 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में उज्जैन के दशहरा मैदान पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जब मंत्री यादव दशहरा मैदान पहुंचे तो कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी सचिन शर्मा ने उनकी अगवानी की। यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रीय गान हुआ फिर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मंत्री यादव, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा और आर आई रणजीत सिंह ओपन जीप में सवार हुए और परेड की सलामी ली। इसके बाद यहां विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। समाज और शासकीय सेवा में उत्कृष्ट करने वालों को यहां सम्मानित भी किया गया।