उज्जैन की मंडियों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया , प्याज टैक्स पर किसानों का प्रदर्शन

उज्जैन की मंडियों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया , प्याज टैक्स पर किसानों का प्रदर्शन

 प्याज टैक्स पर किसानों का प्रदर्शन

उज्जैन। केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतें आसमान में न पहुंचे, इसके लिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया है। अब प्याज को विदेश में बेचने पर विक्रेता को 40 फीसदी शुल्क सरकार को देना होगा। केंद्र सरकार के फैसले को लेकर प्रदेश सहित उज्जैन की मंडियों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंडी चौराहे पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का और वित्त मंत्री का पुतला किसान संघ ने फूका। आगामी दिनों में निर्णय नहीं आने पर देशभर में सांसदों का घेराव किया जाएगा। 

पी केंद्र सरकार ने प्याज प्याज के निर्यात पर 40% टैक्स लगाया है इस फैसले के विरोध में देश भर में किसान सांग प्रदर्शन कर रहा है उज्जैन के कृषि उपज मंडी के बाहर चक्का जाम कर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री का पुतला फूंका। मंडी के बाहर  बुधवार को किसानो ने प्याज पर निर्यात शुल्क और किसानों के प्रदर्शन को लेकर किसानों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मंडी के बाहर सड़क जाम करते हुए किसान संघ के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पर किसान और नेताओं ने केंद्र सरकार होश में आओ केंद्र सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी और केंद्रीय मंत्री मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते विरोध जताया। किसान नेता भरत सिंह बेस ने बताया की केन्द्र सरकार ने तुगलती फरमान जारी किया है। किसानो का जो प्याज 18 से 20 रुपए में बिकते थे अब उनकी कीमत कम हो गई। सरकार किसान विरोधी निर्णय ले रही है। सरकार इस तरह से किसानों पर डकैती डाल रही है। सरकार चाहे तो हमारे प्याज लूट ले। अगर सरकार 2 दिन में निर्णय वापस नहीं लेगी तो देशभर में सांसदों का घेराव किसान संघ करेगा।