चन्द्रयान 3 की सफल लेडिंग को लेकर 40 दिन से चल रहा अनुष्ठान हुआ पूरा

चन्द्रयान 3 की सफल लेडिंग को लेकर 40 दिन से चल रहा अनुष्ठान हुआ पूरा

उज्जैन । कुंडेश्वर महादेव मंदिर में चन्द्रयान 3 की सफल लेडिंग को लेकर 40 दिन से चल रहा अनुष्ठान हुआ पूरा, पुजारी का कहना चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक होगी लैंडिंग, नहीं करना पढ़ेगा 25 तारीख तक इंतजार

उज्जैन में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर विशेष अनुष्ठान किया गया, यह अनुष्ठान सांदीपनि आश्रम स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। पुजारी शैलेंद्र व्यास ने बताया कि यह अनुष्ठान 40 दिनों से चल रहा था जो आज पूर्णाहुति के साथ पूरा हुआ। हमारी इस अनुष्ठान का उद्देश्य सिर्फ यह है कि चंद्रयान–3 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की लैंडिंग सफलतापूर्वक चंद्रमा पर हो जाए। हमें पूरा भरोसा है कि चंद्रयान-3 का लैंडर और रोवर सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड हो जाएंगे और हमें 25 तारीख तक इंतजार नही करना पड़ेगा। इसके साथ ही पुजारी शैलेंद्र व्यास ने बताया कि जिस मंदिर में यह अनुष्ठान किया जा रहा है उस मंदिर में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन के डायरेक्टर डॉ. एस. सोमनाथ चंद्रयान 3 मिशन के पहले आए थे और पूजन अर्चन कर मिशन को लेकर सफलता की मनोकामना की थी।