मुख्यमंत्री  द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु क्रेडिट कैंप कार्यक्रम अंतर्गत 67 समूहों को  161.96 लाख रुपए राशि का लोन वितरण किया गया

मुख्यमंत्री  द्वारा महिला  सशक्तिकरण हेतु क्रेडिट कैंप कार्यक्रम अंतर्गत 67 समूहों को  161.96 लाख रुपए राशि का लोन वितरण किया गया
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्वयं सहायता समूह संवाद सह समूहों को ऋण वितरण

उज्जैन | ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु क्रेडिट कैंप कार्यक्रम अंतर्गत 67 समूहों को  161.96 लाख रुपए राशि का लोन वितरण किया गया | दिनांक 12 अगस्त 2022 को मध्यप्रदेश में मध्य प्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से उनके आर्थिक सशक्तिकरण हेतु , मुख्यमंत्री  द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्वयं सहायता समूह संवाद सह समूहों को ऋण वितरण हेतु क्रेडिट कैंप आयोजित किया गया | 


इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में एलडीएम उज्जैन एनआरएलएम शाखा d.p.m. उज्जैन जिला पंचायत के माध्यम से जिला स्तर पर क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला स्तर पर आयोजित क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम मैं उज्जैन जिले की १२ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही महिलाओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर 300 से अधिक स्व सहायता समूह की सदस्य दीदियों से उनकी आर्थिक परिस्थिति में आए बदलाव की कहानियां सुनी गई और उन से चर्चा के साथ ही प्रदेश भर में विभिन्न माध्यमों से कार्यक्रम को देख रही सभी दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया इस अवसर पर उज्जैन जिले में एक करोड़ 161.96 रुपए की राशि बैंक लोन के माध्यम से वितरण कराई गई जिसमें उज्जैन के राष्ट्रीय कृत बैंक सहित एचडीएफसी बैंक का भी योगदान रहा | 


इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु हरसंभव संपूर्ण सहयोग अभियान के तहत सभी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से अपने घर एवं ग्राम के प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया इस कार्यक्रम को जिले के चारों विकासखंड मुख्यालयों एवं समस्त ग्रामों में ग्रामीण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री  का सीधा प्रसारण वेबकास्ट मोबाइल फोन एवं टीवी के माध्यम से देखा वह सुना गया जिससे महिलाएं काफी प्रभावित हुई उक्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला इकाई से श्री कंचन कड़वे जिला प्रबंधक वित्त सहित ब्लॉक उज्जैन की टीम उपस्थित रही |