बैंक ऑफ इण्डिया से फर्जी चेक (क्लोन) तैयार कर धोखाधडी कर 4,60,000 रूपये की निकासी करने वाले अर्न्तराजीय गिरोह का पर्दाफाश

बैंक ऑफ इण्डिया से फर्जी चेक (क्लोन) तैयार कर धोखाधडी कर  4,60,000 रूपये की निकासी करने वाले अर्न्तराजीय गिरोह का पर्दाफाश
  • थाना माधव नगर पुलिस को मिली एक और सफलता
  • बैंक ऑफ इण्डिया से फर्जी चेक (क्लोन) तैयार कर धोखाधडी पूर्वक 4,60,000 रूपये की निकासी करने वाले अर्न्तराजीय गिरोह का पर्दाफाश |
  • आरोपीगण से धोखाधडी की रकम 4,60,000 रूपये बरामद

उज्जैन |  द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की धरपकड अभियान में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद (भा.पु.से) तथा नगर पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) अनुभाग माधव नगर के मार्ग दर्शन में थाना माधव नगर पुलिस द्वारा सेठी नगर उज्जैन स्थित बैंक ऑफ इण्डिया में फर्जी चेक क्लोन तैयार कर धोखाधडी पूर्वक 4,60,000 रूपये निकासी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर नगद 4,60,000 रूपये बरामद करने में थाना

माधव नगर उज्जेन पुलिस को सफलता हासिल हुई। थाना माधव नगर क्षेत्र सेठी नगर उज्जैन के बैंक ऑफ इण्डिया मैनेजर

पूनम दुबे पति विवेक तिवारी द्वारा दिनांक 15.12.2022 को रिपोर्ट की उनकी शाखा में बैंक ऑफ इण्डिया का फर्जी चेक क्लोन तैयार कर दिनांक 13.12.2022 को रेनी चाको नामक पुरुष के खाते से 4,60,000 रूपये की निकासी अज्ञात व्यक्ति ने की है। जिस पर थाना माधव नगर पर अपराध क्रमांक 644/2022 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर माधव नगर पुलिस टीम द्वारा सेठी नगर बैंक ऑफ इण्डिया एवं अज्ञात आरोपीगण द्वारा उपयोग में लाये गये रूट के सी.सी.टी.व्ही कैमरो के फूटेज संकलित किये गये एवं उनका सूक्ष्मता से विश्लेषण करने के उपरांत अज्ञात आरोपी का सुराग निकाल कर पहले आरोपी जो उज्जैन का स्थानीय निवासी हैं कि पहचान कर गिरफ्तार किया गया एवं विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि मजदूर चौराहे पर उसे एक व्यक्ति मिला था जिसने उसे रूपये निकालने के लिये भेजा था। उक्त स्थानीय आरोपी की निशादेदी एवं सीडीआर की मदद से दूसरे आरोपी को एक चेक लगाने के बहाने से बुलवाकर गिरफ्तार किया गया। फिर आरोपीगणों से घटना में धोखाधडी से निकाले गये 4,60,000 रूपये बरामद किये गये। दूसरा आरोपी हाथरस उ.प्र. का रहने वाला हैं वर्तमान में मथुरा में निवासरत हैं। आरोपी से अन्य आरोपीगण एवं चेक क्लोन तैयार किये जाने की जानकारी लेने हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया जावेगा। अभी तक की मिली जानकारी से हाथरस उ. प्र. निवासी आरोपी द्वारा उज्जैन स्थित इन्द्ररा नगर बैंक, अरविंद नगर बैंक व उसके पूर्व मथुरा उ.प्र. व महाराष्ट्र में भी वारदात करना बताया।

टीम में सराहनीय भूमिका निरीक्षक मनीष लोधा, उनि रवीन्द्र कटारे, उनि सलमान कुरेशी, सउनि लक्ष्मीकांत गौतम, आर 215 धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, आर 643 केशव रजक, आर 187 अमरनाथ, आर 1218 पंकज पाटीदार, आर. 1600 मुकेश चौहान की विशेष भूमिका रही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन द्वारा उक्त टीम को पृथक से इनाम देने की घोषण की गयी है।