युवा मोर्चा ने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का किया विरोध, 

युवा मोर्चा ने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का किया विरोध, 
  • युवा मोर्चा ने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का किया विरोध,
  • मुनिनगर चौराह पर "मै भी सावरकर" अभियान की शुरुआत की,

उज्जैन | राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लिया है | वहीँ दूसरी और इस यात्रा का विरोध भी शुरू हो चूका है | बुधवार को मुनिनगर स्थित दो तालाब के पास युवा मोर्चा ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मै भी सावरकर हूँ अभियान की शुरुआत की | यहाँ कार्यकर्ता सावरकर के चेहरे के मास्क लगाकर प्रदर्शन करते दिखाई दिए | युवा मोर्चा के नगर जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की वीर सावरकर ने देश में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाई है | वीर सावरकर पर राहुल गाँधी का बयान निंदनीय है | युवा मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करता है | विरोध स्वरुप ‘’मै भी सावरकर अभियान’’ शुरू किया है |