प्रधानमंत्री की मन की बात का 100 वा एपिसोड शहर के 100 स्थानों और 484 मतदान केंद्रों पर सुना जाएगा

प्रधानमंत्री की मन की बात का 100 वा एपिसोड शहर के 100 स्थानों और 484 मतदान केंद्रों पर सुना जाएगा

भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री की मन की बात का 100 वा एपिसोड शहर के 100 स्थानों और 484 मतदान केंद्रों पर सुना जाएगा,

उज्जैन | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वा एपिसोड लोगों को सुनाएंगे। फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश भर के 64100 बूथों पर सुना जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के चिन्हित 25000 स्थानों पर भी इसका आयोजन होगा। उज्जैन जिले में प्रत्येक विधानसभा में 100 स्थानों पर यह कार्यक्रम सुना जाएगा । इसके साथ ही शहर के 484 मतदान केंद्र पर भी इसका आयोजन होगा। सभी स्थानों पर नेता कार्यकर्ता व समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग शामिल होंगे। यहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को फोन करके कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।