मौसम वैज्ञानिक ने कहा शहर में हुई 15 मिलीमीटर बारिश, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री व अधिकतम पहुंचाते 33 डिग्री सेल्सियस

मौसम वैज्ञानिक ने कहा शहर में हुई 15 मिलीमीटर बारिश, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री व अधिकतम पहुंचाते 33 डिग्री सेल्सियस

शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम वैज्ञानिक ने कहा शहर में हुई 15 मिलीमीटर बारिश, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री व अधिकतम पहुंचाते 33 डिग्री सेल्सियस,

उज्जैन | सहित मालवा क्षेत्र में बेमौसम बारिश के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेंद्र गुप्त ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है । तो वहीं अधिकतम तापमान भी 33 सेल्सियस डिग्री हो गया है। शहर में 1 दिन पहले ही 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। दरअसल बेमौसम हो रही बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही लगातार नरमी के कारण पूरे देश में बादल छाए हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है।