भाजयुमो के नव मतदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित,

भाजयुमो के नव मतदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित,

विक्रम कीर्ति मंदिर सभागृह में आयोजित भाजयुमो के नव मतदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित,

उज्जैन | विक्रम कीर्ति मंदिर में गुरुवार शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन और बहादुर सिंह चौहान अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यहां कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह और प्रदेश मंत्री अमय आप्टे ने किया। मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में बिजली-सड़क-पानी तीनों की बहुत अधिक समस्या थी। युवा मोर्चा के नए कार्यकर्ताओं ने अब तक केवल भाजपा का ही शासन देखा है इसलिए वे इन समस्याओं को नही देखा। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कह दिया था कि इन समस्याओं का हल संभव नहीं है। भाजपा सरकार में इसे संभव कर दिखाया। यहां युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।