महाकाल के नंदी हाल में बेरिकेट गिराकर जबरन प्रवेश के मामले में दो पर FIR दर्ज

महाकाल के नंदी हाल में बेरिकेट गिराकर जबरन प्रवेश के मामले में दो पर FIR दर्ज

महाकाल मंदिर में हुई घटना को लेकर कलेक्टर ने अपनाया सख्त रवैया 

मंदिर कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वाले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 

वही अव्यवस्थाओं को लेकर मंदिर के जिम्मेदार अधिकारियों को जारी किया जाएगा नोटिस, 

उज्जैन | कलेक्टर का बयान: महाकाल मंदिर में होली हंगामा को लेकर महाकाल थाने में धारा 353 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, अभी एफआईआर में 2 लोग नामजद है बाकी अज्ञात है, वीडियो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जाएगी | श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाएं तार-तार करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के 2 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 353 और 147 में महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया की महाकाल मंदिर समिति की और से सुबह हुई घटना को लेकर एक शिकायती आवेदन आया था। जिसके बाद फुटेज के आधार पर वीरेंद्र और राघवेंद्र नामक युवक सहित अन्य अज्ञात कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल बुधवार को सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या उज्जैन पहुंचे थे। सुबह करीब 10:30 बजे महाकाल दर्शन के लिए जब मंदिर पहुंचे तो कुछ स्थानीय कार्यकर्ता चांदी गेट से उतरकर गर्भगृह में पहुंच गए। इस दौरान एक दर्जन कार्यकर्ता रेम्प से उतरकर नंदी हाल में घुसने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वहां लगे बेरिकेटस गिराकर कार्यकर्ता नंदी हाल में घुस गए थे।