मनावर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुँचे

मनावर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुँचे

वीडी शर्मा का मनावर दौरा

धार | मनावर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुँचे। इस मौके पर शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी शिवराम कन्नोज की प्रशंसा की। इसके साथ ही कांग्रेस पर कई हमले किये।

इस मौके पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही कहते थे कि में 1 रुपए भेजता हु तो 15 पैसे पहुंचते है। अभी प्रियंका वाड्रा आई थी। उन्होंने आदिवासी पहनावे को पहनने से मना कर दिया और आदिवासियों का अपमान किया। कांग्रेसी सनातन धर्म को समाप्त करना चाहते हैं।कांग्रेस के नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह वह चुनाव आयोग के पास जाते हैं और बोलते हैं कि भाजपा राम मंदिर के पोस्टर लगा रही है उन्हें हटाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि अगर हम राम मंदिर के लिए लड़ाई नहीं लेते तो इन्होंने तो भगवान राम के अस्तित्व को ही ना कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म को बीमारी बताती है। पर इन्हें पता नहीं सनातन एक संस्कार है जो हर भाजपा कार्यकर्ता के रक्त में प्रवाहीत होता है।