त्रिवेणी संगम से निकली समर्पण कावड़ यात्रा, हजारों भक्त भगवा रंग में रंगे

त्रिवेणी संगम से निकली समर्पण कावड़ यात्रा,  हजारों भक्त भगवा रंग में रंगे
  • त्रिवेणी संगम से निकली समर्पण कावड़ यात्रा,
  • हजारों भक्त भगवा रंग में रंगे,
  • कावड़ लेकर महाकाल का जलाभिषेक करने निकले,

उज्जैन। श्रावण मास के दूसरे दिन बुधवार को प्रति वर्ष की तरह त्रिवेणी संगम से समर्पण कावड़ यात्रा निकली। यात्रा में 101 गांव से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा को लेकर पूरा शहर भगवामय दिखा। शिव भजनों की ताल पर भक्त झूमते हुए कावड़ लेकर कावड़ यात्री महाकाल मंदिर पहुंचे।

15 वर्ष से लगातार सावन माह में महामंडलेश्वर ईश्वरानंदजी महाराज (श्री उत्तम स्वामीजी) के सानिध्य में निकलने वाली यात्रा 11 बजे शुरू हुई। त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर पर भगवान शनिदेव के पूजन एवं मां शिप्रा, नर्मदा का पूजन कर यात्रा प्रारंभ की गई।

कावड़ यात्रा नानाखेड़ा,टावर चौक, देवास गेट, दौलतगंज चौराहा, कंठाल चौराहा, गोपाल मंदिर होते हुए महाकाल मंदिर पहुंची। कावड़ यात्रा में 5000 से अधिक कावड़ यात्री सम्मिलित रहे जिसमे महिला पुरुष और बच्चे भी साथ सात पैदल कावड़ लेकर निकले। कावड़ यात्रा में अखिल भारतीय गुरु भक्त मंडल के अध्यक्ष तपन भौमिक, ओम जैन, सोनू गेहलोत शामिल रहे।

वीडियो न्यूज़ देखें --