शिवपुरी में छह फीट के मगरमच्छ के निकलने से मचा हड़कंप, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

शिवपुरी में छह फीट के मगरमच्छ के निकलने से मचा हड़कंप, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

शिवपुरी में छह फीट के मगरमच्छ के निकलने से मचा हड़कंप, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

 बारिश शुरू होते ही शिवपुरी में निकलने लगे हैं मगरमच्छ नेशनल पार्क की सांख्यसागर झील से शहर में आ जाते हैं मगरमच्छ

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में बारिश होते ही मगरमच्छ निकलने का क्रम शुरू हो गया है। शिवपुरी में दो दिन से जारी बारिश के बीच शुक्रवार को फिजिकल कॉलेज के पास एक 6 फीट का मगरमच्छ निकल आया। इस मगरमच्छ के निकल आने से फिजिकल क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोगों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस और वन विभाग के अमले को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और यहां पर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़ा और उसे पास के ही मड़ीखेड़ा डैम में छोड़ा गया है।

मगरमच्छ निकला तो लोगों का जमावड़ा देखने को उमड़ा-

शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के फिजिकल कॉलेज के पास नाली में करीब 6 फीट का मगरमच्छ निकल आने के बाद इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जैसे ही मगरमच्छ की खबर आसपास की कॉलोनियों में पहुंची तो लोगों का जमावड़ा उसे देखने को उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के जुटने की सूचना मिलते ही मौके पर फिजिकल थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा इस दौरान पुलिस कर्मी मगरमच्छ को देखने आए लोगों की दूरी मगरमच्छ से बनाते हुए देखे गए। करीब दो घंटे फिजिकल कॉलेज के सामने तमाशा चलता रहा। गुरुवार सुबह 6:00 बजे के लगभग मगरमच्छ को नाली में देखा गया था।

नेशनल पार्क की सांख्यसागर झील से आ जाते हैं मगरमच्छ -

शिवपुरी शहर के पास में ही माधव राष्ट्रीय उद्यान की सीमा लगी हुई है। इस राष्ट्रीय उद्यान में सांख्यसागर झील है जिसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील में करीब यहां पर 200 से ज्यादा मगरमच्छ है। इस सांख्यसागर झील से शिवपुरी शहर के नाले लगे हुए हैं। इन्हीं नालों के सहारे मगरमच्छ शहर में घुस आते हैं। पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि लगातार शिवपुरी शहर की रिहायशी बस्तियों में मगरमच्छ निकल रहे हैं। सांख्यसागर झील झील में लगातार बढ़ती मगरमच्छों की संख्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।