महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले भाजपाइयों पर बड़ी कार्रवाई.भाजपा ने सभी पदाधिकारी को किया पद मुक्त

दो अध्यक्ष समेत 18 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सभी दायित्व से मुक्त किया

महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले भाजपाइयों पर बड़ी कार्रवाई.भाजपा ने सभी पदाधिकारी को किया पद मुक्त

महाकाल मंदिर में हंगामा करने वाले भाजपाइयों पर बड़ी कार्रवाई.भाजपा ने सभी पदाधिकारी को किया पद मुक्त जिसमें नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष व जिला ग्रामीण अध्यक्ष भी है शामिल.

उज्जैन | महाकाल परिसर में दुर्व्यवहार के मामले में बीजेपी संगठन बेहद सख्तअनुशासनहीनता करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओ और कार्यकर्ताओं पर सख्त एक्शन उज्जैन नगर के जिलाध्यक्ष अमय शर्मा और उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा को अध्यक्ष पद से हटाया दो अध्यक्ष समेत 18 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सभी दायित्व से मुक्त किया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को दिए थे कार्रवाई के सख्त निर्देश प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कड़ी नाराजगी के बाद वैभव पवार ने लिया बड़ा फैसला | 

दो दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा मचाए उत्पात मामले में युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को नगर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्षों सहित 18 कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। जबकि बड़ा सवाल की जब पार्टी मान रही है की 18 कार्यकर्ता ने हंगामा किया था तो मंदिर समिति ने सिर्फ दो पर ही एफआईआर दर्ज क्यों की।

प्रदेश स्तर पर भी अनुशासनात्मक रूप से पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है।महाकाल मंदिर में 10 अगस्त को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवास पर आए थे। इस दौरान दर्शन के लिए जाने के दौरान मंदिर के भीतर ही गर्भगृह के पास भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाते हुए बेरिकेट तोड़कर नंदी हाल में प्रवेश किया था। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए मंदिर के कर्मचारियों से भी अभद्रता की थी। इस मामले में घटना के एक दिन बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे। िदःर मंदिर समिति ने सिर्फ दो पर एफआईआर दर्ज करवा दी थी। वहीं पार्टी ने माना की हंगामा करने वाले 18 लोग थे। लेकिन मंदिर समिति अब तक सिर्फ 2 पर कार्यवाही कर 16 लोगो को खोज ही रही है।