अभियान अभिमन्यु के तहत झारड़ा पुलिस ने किया आम जन को जागरूक

अभियान अभिमन्यु के तहत झारड़ा पुलिस ने किया आम जन को जागरूक
  • ▪️महिलाओ व बच्चो पर होने वाले अपराधो की रोकथाम हेतु थाना कोतवाली पुलिस ने किया जनसंवाद।
  • ▪️महिलाओं व बच्चो को समझाइश देकर किया जागरूक।

उज्जैन | जिला पुलिस उज्जैन द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आपरेशन अभिमन्यु एक विशेष अभियान के अन्तर्गत दिनांक 12.06.2023 से 19.06.2023 तक चलाया जा रहा है। जिसमे महिलाओ और बच्चो पर होने वाले अपराधों को रोकने के उद्देश्य से बालको एवं पुरुषो मे सकारात्मक मानसिकता एवं जागरुकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लिंग भेद, दहेज, रुढीवादिता, भ्रूण हत्या, अश्लीलता, दहेज जैसी सामाजिक कुरुतियो की प्रताडना से समाज की महिला ओर बच्चो को मुक्त किया जा सके। 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में व सीएसपी पिंटूसिंह बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी श्री वीरेंद्र बंदेवार द्वारा थाना झारड़ा क्षेत्र  के कन्या  शास. उच्चतर माध्य . विद्यालय एक जनसंवाद का आयोजन किया गया।
जनसंवाद मे महिला और बच्चो को अभियान अभिमन्यु के तहत समझाईश देकर जागरूक किया गया साथ ही समाज के निर्माण मे महिला एवं पुरुष की समान सहभागिता एवं महिला एवं बच्चो के प्रति होने वाले अपराधो के प्रति समाज को संवेदनशील और जागरुक बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि भयमुक्त समाज मे शांती का वातावरण मे कार्य किया जा सके। इस अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधो के पम्पलेट वितरित किये गये एवं आपरेशन अभिमन्यु के शुभंकर को सार्वजानिक स्थानो पर लगाकर शपथ दिलाया जा रहा है  क्षेत्र में चलाकर लोगों को जागरूक किया जावेगा।
  
???? आम जनता से अपील????
उज्जैन शहर की आम जनता हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कोई भी महिला संबंधी आपराध व हेल्पलाइन नंबर 1098 बाल संबंधी अपराध से संबंधित शिकायत कर सकते हैं ।