दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वही एक युवती और एक महिला घायल हो गई

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वही एक युवती और एक महिला घायल हो गई

देवास। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वही एक युवती और एक महिला घायल हो गई। घायल महिला और युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के आष्टा तहसील के सेठगुराडिया में रहने वाले कमलदास पिता सीताराम बैरागी उम्र 50 वर्ष, पत्नी सरिता बैरागी उम्र 48 वर्ष और बेटी पिंकी बैरागी उम्र 22 वर्ष के साथ बाइक एमपी 37 एमजी 7445 पर सवार होकर उज्जैन बेटी का इलाज कराने के लिए जा रहे थे। तभी काकड़दाफाटे पर पेट्रोल पम्प के पास किसी अज्ञात वाहन ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक को टक्कर मार दी जिससे कमल दास बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई।वही बेटी वर्षा और पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने भोरासा टोल टैक्स एंबुलेंस के डॉ. अंकित मंडलोई और पायलट जाकिर खान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां वर्षा बैराज और सरिता बैरागी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं भोरासा में रहने वाला जितेंद्र पिता शिवनारायण बोड़ाना उम्र 37 वर्ष आगर के पास कानड़ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी टोंक खुर्द तहसील के ग्राम झरणेश्वर के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी की दुकान संचालित करता था। मृतक विवाहित हैं। एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने दोनों ही मामले में मर्ग कायम किया है।