शाजापुर : आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर करणीसेना और टोल कर्मचारियों में मारपीट

शाजापुर : आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर करणीसेना और टोल कर्मचारियों में  मारपीट

शाजापुर |  जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजवास के यहां स्थित टोल प्लाजा पर करणीसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की गई। करणीसेना ने आरोप लगाया हमारे एक पदाधिकारी के साथ  टोल कर्मचारियों ने मारपीट की। मारपीट के बाद बड़ी संख्या में करणीसेना के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर तोड़फोड़ की और विरोध प्रदर्शन किया।  घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। बल के साथ एडिशनल एसपी, एसडीओपी सहित चार थानों के टी आई पहुंचे। करणी सेना के कार्यकर्ता टोल प्लाजा के कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर की मांग पर अड़ गए।  रात 10 बजे से 1 बजे तक पुलिस अधिकारी करणी सेना के लोगों को समझाते रहे। एफआईआर दर्ज होने के बाद वहां से करणी सेना के कार्यकर्ता हटे। मक्सी पुलिस ने करणी सेना के पदाधिकारी सोनू उर्फ राजेन्द्र सोनगरा की रिपोर्ट पर टोल कर्मचारियों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज का मामला दर्ज किया गया।