कुएं में मिले तेंदुए और बंदर के शव

कुएं में मिले तेंदुए और बंदर के शव

बैतूल | कुएं में मिले तेंदुए और बंदर के शव बैतूल जिले की मुलताई रेंज के देवभिलाई गांव के पास किसान के खेत मे बने कुएं में तेंदुआ और बंदर का शव मिला है। किसान की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पंहुच गया है। बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रहे किसान को कुएं से सुर्गन्ध आने पर देखा गया तो कुएं में एक तेंदुआ और बंदर का शव दिखाई दिया। किसान इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पंहुचा है रात होने की वजह से शवों को कुएं से बाहर नही निकाला जा सका है। कुएं से आ रही दुर्गंध से शव 2 या 3 दिन पुराने होने की शंका जाहिर की जा रही है। तेंदुए और बंदर की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। तेंदुए और बंदर कुएं में कैसे गिरे इसकी जांच वन विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।