जय जवान-जय किसान” के नारे लगाते हुए निकाली गई तिरंगा यात्रा

जय जवान-जय किसान” के नारे लगाते हुए निकाली गई तिरंगा यात्रा

उज्जैन। आजादी के अमृत महोत्सव एवं 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि विभाग के द्वारा बुधवार 10 अगस्त को शहीद पार्क चौराहे से टॉवर चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें देश के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का आव्हान करते हुए “हर-हर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” एवं “जय जवान-जय किसान” के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की रक्षा के लिये जवान तैनात हैं और देश की खाद्य रक्षा के लिये किसान तैयार हैं। इसी अवधारणा के साथ “जय जवान-जय किसान” के नारे लगाते हुए कृषि विभाग की पूरी टीम द्वारा एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।


किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री आरपीएस नायक एवं सहायक संचालक श्री कमलेश कुमार राठौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी यात्रा में उपस्थित थे। यात्रा में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आरपी शर्मा सहित उनकी पूरी टीम आदि अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर गिरी, जिला अध्यक्ष श्री लालसिंह पंड्या की टीम भी तिरंगा यात्रा में शामिल थी।