रूस का लूना-25 मून मिशन चांद से टकरा कर फेल हो गया. अब दुनिया की नजर भारत के चंद्र मिश चंद्रयान-3 पर

रूस का लूना-25 मून मिशन चांद से टकरा कर फेल हो गया. अब दुनिया की नजर भारत के चंद्र मिश चंद्रयान-3 पर

रूस के लूना-25 मून मिशन के फेल हो जाने के बाद अब सारी दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर है. इसरो ने बताया है कि भारत का चंद्रयान-3 शुक्रवार 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा. फिलहाल चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह से 25 किमी की दूरी पर है. इसी बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने वहां की आवाम के बीच जाकर उनसे चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर प्रतिक्रिया जाननी चाही.

पाकिस्तानी आवाम ने भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अल्लाह करे भारत का चंद्रयान-3 सही सलामत लैंड कर जाए. उन्हें इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट में सफलता हासिल हो. वहीं एक दूसरे पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि इस वक्त सारी दुनिया टेक्नोलॉजी के फील्ड में आगे बढ़ रही है. वहीं हम सिर्फ देख सकते है. हम कुछ नहीं कर सकते है.

पाकिस्तानी नेता के पास विजन नहीं
पाकिस्तानी शख्स अपने ही देश की आलोचना करते नजर आया. कहा- हम सिर्फ दूसरे देशों की असफलता पर खुशियां मनाते हैं और खुद कुछ भी नहीं करते हैं. दूसरे देश के लोग हम पर हंसते है. उन्हें पता है कि हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं. रूस के मून मिशन के फेल हो जाने पर पाकिस्तानी शख्स ने दुख जाहिर किया. वहीं भारत के चंद्रयान-3 पर कामयाबी की इच्छा जाहिर की. एक दूसरे शख्स ने कहा- हमारे देश के नेता का किसी भी तरह की विजन नहीं है.

चांद की सतह से टकरा गया लूना-25
रूस का लूना-25 मून मिशन 20 अगस्त को टकरा गया जिस वजह से उनका मिशन फेल हो गया. इस बात की जानकारी रूस स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने दी थी. रूस ने 47 सालों के बाद अपना कोई मून मिशन लॉन्च किया था. इस पर रूसी स्पेस एजेंसी का कहना है कि लैंडर ने सही तरीके से ऑर्बिट नहीं बदल पाया. इस वजह से वो किसी दूसरे ऑर्बिट में चला गया और चांद की सतह से टकरा गया.