जिले में चारों ओर वर्षा हुई, चौबीस घंटे में जिले में औसत 25.7 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में चारों ओर वर्षा हुई, चौबीस घंटे में जिले में औसत 25.7 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में चारों ओर वर्षा हुई, चौबीस घंटे में जिले में औसत 25.7 मिमी वर्षा दर्ज

उज्जैन | उज्जैन जिले में चारों ओर वर्षा हुई है। चौबीस घंटे में जिले में औसत 25.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अभी तक औसत 1014 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 844.4 मिमी वर्षा हुई थी। इस वर्षा मानसून सत्र में जिले की नागदा तहसील में सर्वाधिक 1399 मिमी वर्षा हुई है और सबसे कम बड़नगर तहसील में 767 मिमी वर्षा हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान 14 सितम्बर की प्रात: तक उज्जैन तहसील में 15 मिमी, घट्टिया में 15, खाचरौद में 14, नागदा में 77, बड़नगर में 52, महिदपुर में 47, झारड़ा में 2, तराना में 7 एवं माकड़ोन तहसील में 2 मिमी वर्षा हुई है। इस तरह इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक उज्जैन जिले की उज्जैन तहसील में 958 मिमी, घट्टिया में 1086, खाचरौद में 921, नागदा में 1399, बड़नगर में 767, महिदपुर में 1092, झारड़ा में 938, तराना में 1011 एवं माकड़ोन तहसील में 954 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 634 मिमी, घट्टिया में 896, खाचरौद में 822, नागदा में 920, बड़नगर में 756, महिदपुर में 958, झारड़ा में 1087, तराना में 682 मिमी वर्षा हुई थी।