जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक चौहान द्वारा 23.5 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक चौहान द्वारा 23.5 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
  • झारड़ा विधायक चौहान का जन्मदिवस के अवसर पर भव्य स्वागत किया गया
  • जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक चौहान द्वारा 23.5 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

झारड़ा | महिदपुर विधानसभा के विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान द्वारा सर्वप्रथम झारडे श्वर महादेव में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजा अर्चना की ओर फिर अपने निवास स्थान से झारड़ा नगर के नागरिको व्यापारियो से भेंट करने नगर में पैदल निकले जहाँ पर नगर में जगह जगह स्वागत किया गया उसके पश्चात महिदपुर में आम सभा की गई जहा पर 23 .5 करोड़ के सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था के लिये टंकी,स्कूल, छात्रावास, शुगर मिल की भूमि पर नवीन उद्योग आदि योजनाओं का भूमि पूजन किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता,वरिष्ठ नेतागण ,प्रशासन के अधिकारी आदि  मौजूद थे