सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इटावा के पारस कॉलोनी के कुए में कुछ दिनों से घर से लापता युवक का शव कुएं में मिला

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इटावा के पारस कॉलोनी के कुए में कुछ दिनों से घर से लापता युवक का शव कुएं में मिला

देवास। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इटावा के पारस कॉलोनी के कुए में कुछ दिनों से घर से लापता युवक का शव कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दरअसल इटावा क्षेत्र के विनायक नगर में रहने वाला संजय पिता मानसिंह उम्र 30 वर्ष अपने घर से 9 दिसंबर को सुबह करीब 6.15 बजे दूध लेने जाने का कहकर घर से गया था। लेकिन फिर वापस लौटकर घर नहीं आया।संजय को परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद संजय के पिता मानसिह ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज  करवाई थी। मंगलवार को सुबह संजय का शव इटावा क्षेत्र के पारस कॉलोनी में कुएं में मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं 50 फीट गहरा था और पानी से भरा हुआ था जिसके चलते पुलिस ने नगर निगम की टीम स्थानीय लोगों की मदद से पलंग का जाल बनाकर रस्सी से बांधकर कुएं में डाला और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।फिलहाल संजय ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है उसका खुलासा नहीं हुआ है।