राज्यपाल डाॅ. गेहलोत ने किया नगरपालिका कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन*

राज्यपाल डाॅ. गेहलोत ने किया नगरपालिका कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन*

महिदपुर। कर्नाटक राज्य के राज्यपाल डाॅ. थावरचंदजी गेहलोत के मुख्य आतिथ्य में देवीरोड स्थित खेल मैदान राशि 45 लाख का लोकार्पण तथा कायाकल्प अभियान अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डाें में सीसी व बीटी सड़कों का मजबूतीकरण कार्य राशि 160 लाख का भूमिपूजन संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बहादुरसिंह चैहान द्वारा की गई। विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्षा नानीबाई ओमप्रकाश माली, एवं उपाध्यक्ष राजाराम कहार रहे। कार्यक्रम मंे जनपद पंचायत अध्यक्षा कृष्णाबाई सूर्यवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पदमसिंह पटेल, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष उमा पाण्डे, महिदपुररोड मण्डल अध्यक्ष संदीप व्यास, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संजय सिंघानिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हाकमसिंह आंजना, झारडा मण्डल अध्यक्ष तेजुसिंह चैहान, जनपद पंचायत सदस्य रीता बड़गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री अन्नु परमार आदि भी उपस्थित थे।


 देवी जी रोड स्कूल परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को स्वागत नगरपालिका की ओर से पुष्प मालाओं से किया गया। मुख्य अतिथि श्री गेहलोत द्वारा अपने संबोधन में कहा कि उन्हें खेल गतिविधियों में विशेष रूचि रही है जिसके चलते संसदीय कार्यकाल में अधिकतम सांसद निधि का उपयोग खेल मैदान निर्माण तथा खेल गतविधियों के लिए अनुशंसित की गई जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले। विदित हो कि अपनी सांसद निधि से की गई अनुशंसा 45 लाख से निर्मित खेल मैदान का लोकार्पण स्वंय राज्यपाल श्री गेहलोत द्वारा किया गया। कार्यक्रम को महिदपुर विधायक श्री बहादुरसिंह चैहान द्वारा भी संबोधित किया गया।


कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष राजाराम कहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी चन्द्रशेखर सोनिस, पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।