ट्रेन में बच्ची को छोडऩे वाले माता -पिता पकड़ाए                   

ट्रेन में बच्ची को छोडऩे वाले माता -पिता पकड़ाए                   

ट्रेन में बच्ची को छोडऩे वाले माता -पिता पकड़ाए                                                                                                                  उज्जैन । उज्जैन में 29 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे इंदौर बिलासपुर ट्रेन में अपनी 15 दिन की बच्ची को छोड़कर जाने वाली माँ को जीआरपी ने खोज निकाला।

मामले में पति और पत्नी दोनों को आरोपी बनाया गया है। महिला ने कबूल किया कि प्रेम विवाह के बाद लड़की के पैदा होने पर पिता उसे रखना नहीं चाहता था। 15 दिन पहले बच्ची के जन्म लेने के बाद दोनों ने अपने अपने परिवार में बेटी के मरने की सुचना दे दी थी। जिसके बाद पिता पत्नी और बच्ची को लेकर उज्जैन तक साथ आया। यहाँ दोनों बच्ची को छोड़कर वापस इंदौर पहुंच गए।

रविवार शाम करीब 6:30 बजे इंदौर बिलासपुर ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर आई। यहाँ ट्रेन के एस 8 कोच में बैठी एक महिला दूध मुँहे बच्ची को पास ही बैठे कुछ अन्य यात्रियों को लघु शंका जाने का कहकर गई जिसके बाद ट्रेन चलने तक नहीं लौटी। बच्ची जब रोने लगी तो यात्री मां खोजने लगे।

कुछ देर तक इंतजार करने के बाद रेलवे की हेल्प लाइन नंबर 182 पर सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को भोपाल पहुंचने पर जीआरपी को सौंपा दिया। जिसके बाद बच्ची को भोपाल मातृछाया छोड़ दिया गया था। उज्जैन जीआरपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची की माँ की तलाश कर रही थी इस बीच बुधवार को जीआरपी को सफलता हाथ लगी है।