प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबान,  पत्नी व बेटे के साथ पहुंचे महाकाल मंदिर,

प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबान,  पत्नी व बेटे के साथ पहुंचे महाकाल मंदिर,

  • प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबान,  पत्नी व बेटे के साथ पहुंचे महाकाल मंदिर,
  • गर्भगृह में पहुंचकर किया पूजन अभिषेक,
  • नंदी हाल में की शिव आराधना,

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ VIP का भी तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी सह परिवार महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उनके साथ पत्नी टीना अंबानी, बेटा और होने वाली बहू भी मौजूद रही। इसके अलावा अन्य उद्योगपति मित्र भी साथ देखे गए। अनिल अंबानी महाकाल लोक से ई कार्ट में बैठकर महाकाल मंदिर के द्वारा तक पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर समिति के नियम अनुसार ड्रेस कोड धोती व सोला पहना। इसके बाद सभी लोग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे जहां उन्होंने दूध व जल से बाबा महाकाल का अभिषेक किया और पूजन आरती की गई। इसके बाद सभी लोग नंदीहाल में बैठे। जहां पुजारी आशीष गुरु और संजय गुरु ने मंत्र उच्चारण किया। इस दौरान अनिल अंबानी शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। यहां मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और सदस्य राम गुरु ने सम्मान किया।