Monday, 19 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
Blog

EOW News : मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के कार्यालय और कर्मचारी आवास इकाई का लोकार्पण किया

प्रकाशित: 08/08/2025 · centralvoicenews

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 9.99 करोड़ की लागत राशि से नवनिर्मित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के कार्यालय और कर्मचारी आवास इकाई का लोकार्पण किया

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान शुक्रवार को 9 करोड़ 99 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के कार्यालय और कर्मचारी आवास इकाई का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने परिसर का भ्रमण कर अवलोकन किया।

नवनिर्मित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई का निर्माण 12 माह में किया गया है। इकाई का कुल निर्मित क्षेत्रफल 3126.02 वर्ग मीटर (33636.00 वर्ग फीट) है। भवन की निर्माण एजेंसी म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास है। नवनिर्मित भवन में प्रशासनिक भवन, 1 पुलिस अधीक्षक आवासगृह, 2 उप पुलिस अधीक्षक आवासगृह, 8 एन.जी.ओ. आवासगृह, 12 कॉस्टेबल आवासगृहों का निर्माण किया गया है। प्रशासनिक भवन का निर्माण 1327.76 वर्ग मीटर (14287 वर्ग फीट) में किया गया है। भवन में पार्किंग, ड्राईवर रूम एवं गार्ड रूम का प्रावधान भी किया गया है।नवनिर्मित भवन में 2 तल हैं।

श्रेणी: Blog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *