Friday, 23 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain : फ्रीगंज में रेलवे फुट ओवर ब्रिज हटाया गया, दो घंटे तक रेल यातायात रहा बंद

प्रकाशित: 05/01/2026 · centralvoicenews

उज्जैन । रेलवे विभाग द्वारा आज उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में स्थित पुराने रेलवे फुट ओवर ब्रिज को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा कारणों से करीब दो घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह बंद रखा गया, वहीं सड़क यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

प्रशासन द्वारा सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए फ्रीगंज क्षेत्र में एक नए और बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में करोड़ों श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


नए पुल के निर्माण में बाधक बन रहे पुराने रेलवे फुट ओवर ब्रिज को हटाने का निर्णय रेलवे विभाग द्वारा लिया गया। आज सुबह विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।


रेलवे कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से ओवर ब्रिज के गर्डर काटे, जिसके बाद क्रेन की मदद से फुट ओवर ब्रिज को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया।
इस दौरान रेलवे ट्रैक पर दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रखी गई, वहीं फ्रीगंज पुल पर भी करीब आधे घंटे तक आवागमन रोका गया, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *