Friday, 23 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
देश – विदेश

Ujjain : सवर्ण समाज ने UGC के प्रस्तावित ड्राफ्ट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

प्रकाशित: 28/01/2026 · centralvoicenews

काला कानून वापस लो… इन्हीं नारों के साथ उज्जैन में बुधवार शाम सवर्ण समाज ने यूजीसी के प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन और नए नियमों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। टॉवर चौक पर बड़ी संख्या में समाजजन एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की।

उज्जैन के टॉवर चौराहे से सवर्ण समाज ने विरोध रैली निकाली, जो शहीद पार्क तक पहुंची। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में महिला, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन उच्च शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन और भेदभाव को बढ़ावा देने वाले हैं। उनका आरोप है कि इन नए नियमों से सवर्ण वर्ग के छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

प्रदर्शन के बाद सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम पवन बारिया और विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी के इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। समाज का कहना है कि शिक्षा नीति सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए, न कि किसी एक वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने वाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *