Ujjain : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिन्दे आयेंबाबा महाकाल के दर्शन किये

centralvoicenews

24/08/2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिन्दे आयें
बाबा महाकाल के दर्शन किये
मन्दिर समिति ने किया सम्मान

उज्जैन। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। जिसके चलते वें आयें दिन यहां आते रहते हैं। आज एक बार फिर वह उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर जाकर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गर्भ गृह के बाहर से ही पूजा अर्चना की और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहीं। दर्शन के बाद मन्दिर समिति द्वारा श्री शिन्दे का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने से एक नई ऊर्जा मिलती है। इस लिए मैं यहां आता रहता हूं।

Leave a Comment