Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

उज्जैन से बड़ी खबर : केंद्रीय जेल मे मिला प्रतिबंधित सामग्री, जेल के अंदर मचा हड़कंप

प्रकाशित: 07/04/2026 · centralvoicenews

केंद्रीय जेल मे मिला प्रतिबंधित सामग्री, जेल के अंदर मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर आ रही है जहां भैरवगढ केंद्रीय जेल तलाशी के दौरान जेल परिसर मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, बीड़ी और 7 हजार रुपए नकदी मिलने से हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि उज्जैन जैल मे सजा काट रहे तीन कैदियों ने मोबाइल फोन को नाले में छिपाकर रखा था। वहीं, 7 हजार रुपए नकद जेल परिसर में स्थित मंदिर के पास से बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जेल के अंदर मोबाइल इस्तेमाल होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर गोदाम क्षेत्र में सर्चिंग की गई, जहां नाली को ढंकने वाले पटिए के नीचे पॉलिथीन में पैक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

जांच में सामने आया है कि सजायाफ्ता कैदी कुंदन अन्य कैदियों सुखविंदर और तुषार तक मोबाइल पहुंचाता था। कई बार मोबाइल बैरक तक भी ले जाया गया।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही एक जेल प्रहरी को तंबाकू अंदर ले जाते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद से ही जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर था। मंगलवार को जेल अधीक्षक के निर्देश पर सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यह खुलासा हुआ।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल की इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद आखिर ये सब जैल मे पहुंचा केसो? वाकई इस घटना ने जैल प्रशासन की पोल खोल रख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *