- उज्जैन उन्हेल रोड पर हादसा
- कार ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत
- दो लोगों की मौत दो गंभीर घायल
उज्जैन | उन्हेल रोड पर एक कार और आयशर ट्रक के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दर्दनाक हादसा उज्जैन उन्हेल रोड पर स्थित गोयला बुजुर्ग गांव के समीप आज़ हुआ ।बताया जा रहा है कि उज्जैन से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित चार लोग राजस्थान के सांवरा सेठ दर्शन करने हेतु जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रहे आयसर ट्रक और कार मे भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त ढंग से हुई की कार के परखच्चे उड़ गये। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों के भीड़ जमा हो गयी । खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया ।जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और परिवारजन अस्पताल पहुंचे । फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि यह सभी लोग भाजपा से जुड़े हुए हैं कार्यकर्ता और पदाधिकारी है।