Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

पन्ना जिले के दक्षिण मंडल की मोहन्द्रा रेंज में मिला दुर्लभ जीव,

प्रकाशित: 23/07/2025 · centralvoicenews

पन्ना | जिले के दक्षिण मंडल की मोहन्द्रा रेंज में मिला दुर्लभ जीव, जिले के दक्षिण वनमंडल क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र मोहन्द्रा की मोतीडोल बीट में एक दुलर्भ जीव मिला है। जिसे देख वनकर्मी भी हैरान रह गए।वनकर्मी अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने इस रोचक और दुर्लभ जीव को देख वीडियो बना लिया।हालांकि इस दुलर्भ जीव का ओरिजिनल नाम हॉर्सहेयर वॉर्म है।देशी भाषा मे इसे धोड़े की बाल वाला कीड़ा भी कहा जा रहा है।

दरअसल इस जीव का आकार देखने में यह उलझे हुए धागे की तरह दिखता है। गीली मिट्टी या पानी के आसपास दिखता है।रेंज के ऑफिसर नितेश पटेल ने इसका वैज्ञानिक नाम हॉर्सहेयर वॉर्म बताया गया है।ये जीव प्रारंभिक अवस्था में झिंगुर, टिड्डा, या भृंग जैसे कीटों के शरीर के भीतर परजीवी के रूप में निवास करते हैं।परिपक्व होने पर यह कीट के मस्तिष्क को प्रभावित कर उसे पानी की ओर आकर्षित करते हैं। जहां से यह जीव बाहर निकलता है और कुछ समय के लिए स्वतंत्र रूप से जल या गीले वातावरण में रहता है।यह जैव विविधता के अच्छे संकेतक माने जाते हैं। दक्षिण वन मंडल के द्वारा ग्रामीणों में ऐसे जीवों के बारे में सही वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य वीडियो साझा किया गया है।

श्रेणी: MP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *