Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

Ujjian News: श्री निरंजनी अखाड़े की भव्य नगर पूजा, महंत रविन्द्र पुरी जी ने किया पूजन

प्रकाशित: 05/04/2025 · centralvoicenews
  • महाअष्टमी पर नगर पूजा
  • माता को लगाया मदिरा का भोग
  • महंत रविन्द्र पुरी जी हुए शामिल

सेंट्रल वॉइस, उज्जैन।  नगर की सुख, शांति व सुरक्षा की कामना के साथ आज चैत्र शुक्ल महाष्टमी पर श्री निरंजनी अखाड़े की ओर से नगर पूजा की गई। इस दौरान माता को मदिरा का भोग लगाया गया।

श्री निरंजनी अखाड़े की और से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज द्वारा गुदरी बाजार चौबीस खंबा द्वार स्थित महामाया व महालया माता की पूजन की गई। इसके बाद नगर पूजा आरंभ हुई। यहां दोनो देवियों को पूजा अर्चना उपरांत बड़बाकल के साथ मदिरा का भोग लगाया गया। यहां से नगर परिक्रमा आरंभ हुई। इस परिक्रमा के दौरान 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। पूरे परिक्रमा के मार्ग में मदिरा की सतत धार से नगर सिंचन किया जाएगा। यह क्रम रात 8 बजे तक चलेगा। रात 8 बजे अंकपात स्थित हांडीफोड भैरव की पूजा के साथ यह नगर पूजा संपन्न होगी।
बाइट

श्रेणी: धर्म न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *