Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महाराष्ट्र में होनी थी सप्लाई

प्रकाशित: 09/06/2026 · centralvoicenews

उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महाराष्ट्र में होनी थी सप्लाई

उज्जैन पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने आगर रोड स्थित गरोठ पुल के नीचे चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली, जिसमें एक बैग में छिपाकर रखी गई 1 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई।


पुलिस ने मौके से पंकज चरडे (नागपुर, महाराष्ट्र) और अमित तिवारी (बिहार निवासी) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ मंदसौर से नागपुर (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ड्रग्स के साथ एक कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।


पुलिस अधीक्षक Pradeep Sharma ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन पुलिस पिछले एक वर्ष में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के विभिन्न मादक पदार्थ जब्त कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *