Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

Ujjain News : बिहार चुनाव में खिला कमल, उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

प्रकाशित: 14/11/2025 · centralvoicenews

उज्जैन | बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी खुशी को उज्जैन में भी जोरदार तरीके से मनाया गया। टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है और देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

इसी खुशी को उज्जैन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में मनाया। टावर चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे लहराए, जमकर नारे लगाए और आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया।

इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाई नारायण यादव, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए बिहार की जीत को देश की जीत बताया।

श्रेणी: MP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *