Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

Ujjain News : जिला उज्जैन पुलिस को मिला गौरव – तीन पुलिस अधिकारी कर्मचारी डीजी डिस्क सम्मान से सम्मानित

प्रकाशित: 29/10/2025 · centralvoicenews

जिला उज्जैन पुलिस को मिला गौरव – तीन पुलिस अधिकारी/कर्मचारी डीजी डिस्क सम्मान से सम्मानित


उज्जैन। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024 के लिए उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (DG’s Commendation Roll & Disc)” से सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की गई।
इस सूची में जिला उज्जैन पुलिस के तीन अधिकारी/कर्मचारी शामिल किए गए हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

🔹 सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी – जिला उज्जैन :
1️⃣  भारत सिंह यादव, उप पुलिस अधीक्षक (का.आ.सु.), उज्जैन
2️⃣  चंद्रभान सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक, थाना महाकाल, उज्जैन
3️⃣  संजय राणा, प्रधान आरक्षक (का.वा.स.उ.नि.), पुलिस लाइन, उज्जैन

इन तीनों पुलिसकर्मियों को अपने उत्कृष्ट कर्तव्य पालन, जनसेवा, अनुशासन और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया है।

🔹 सम्मान समारोह :
यह सम्मान समारोह 29 अक्टूबर 2025 को शाम 4:30 बजे पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल में आयोजित हुआ।
समारोह में उज्जैन जिले के तीनों अधिकारी– डीएसपी भारत सिंह यादव, एएसआई चंद्रभान सिंह चौहान और प्रधान आरक्षक संजय राणा को प्रशस्ति पत्र और डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🔹 उज्जैन पुलिस अधीक्षक का संदेश :
“यह सम्मान संपूर्ण उज्जैन पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। हमारे अधिकारियों ने अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा के भाव से जिले का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि पूरे पुलिस बल को प्रेरित करेगी कि वे भी अपने कर्तव्यों को समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *