Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

उज्जैन: देवासगेट पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

प्रकाशित: 06/10/2025 · centralvoicenews

उज्जैन |  चामुंडा चौराहा और दौलतगंज चौराहे पर चाकूबाजी कर दो लोगों को घायल करने वाले तीन आरोपियों को देवासगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

घटना 4 अक्टूबर की है, जब आंध्रप्रदेश से महाकाल दर्शन करने आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर चामुंडा माता चौराहा कॉम्प्लेक्स के पास अज्ञात युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया गया। इसके कुछ समय बाद दौलतगंज चौराहे पर भी इसी गिरोह ने एक अन्य व्यक्ति पर हमला किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ बच्चा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों—सोयब अख्तर उर्फ इला और इमरान उर्फ टेडी—के नाम बताए। पुलिस ने दोनों को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पूर्व से ही कई अपराधों में लिप्त रहा है और इनके खिलाफ जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

देवासगेट थाना प्रभारी अनिला और उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने बताया कि तीनों को साक्ष्यों के साथ न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *