Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

Ujjain News : सेवा सत्कार द्वारा पितृ पक्ष में 121 बटुक ब्राह्मणों को कराया गया भोजन

प्रकाशित: 21/09/2025 · centralvoicenews

उज्जैन | पितृ पक्ष के पावन अवसर पर सेवा सत्कार संस्था द्वारा दत्त अखाड़ा स्थित संस्कृति वैदिक गुरुकुलम् में 121 बटुक ब्राह्मणों को भोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम में गुरुकुलम् के विद्यार्थियों ने भी भोजन ग्रहण किया।

इस विशेष आयोजन में अभाविप (ABVP) के उज्जैन महानगर मंत्री * सिद्धार्थ यादव * विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति वैदिक गुरुकुलम् के संचालक *आचार्य संजय गोस्वामी जी* द्वारा किया गया।

सेवा सत्कार की डायरेक्टर *सुश्री सीमा शेखावत* ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान संस्था ने कई धार्मिक और सामाजिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं, जिनमें 121 ब्राह्मणों को भोजन, 400 गौ माताओं को चारा एवं गुड़, 500 निर्धनों को भोजन, पवित्र शिप्रा नदी के रामघाट पर भव्य दीपदान* और 121 वृक्षारोपण* जैसे पुण्य कार्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन कार्यक्रमों में देश-विदेश के कई लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई।

यह कार्यक्रम सेवा सत्कार की टीम के सहयोग से संस्कृति वैदिक गुरुकुलम्, दत्त अखाड़ा, रामघाट, उज्जैन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

श्रेणी: धर्म न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *