Friday, 23 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain News : आकाशवाणी उज्जैन के लिए उद्घोषको के साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण हुई

प्रकाशित: 22/08/2025 · centralvoicenews
  • आकाशवाणी उज्जैन के लिए उद्घोषको के साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण हुई
  • साक्षात्कार में चयनित प्रतिभागियों का शुरू होगा अब प्रशिक्षण

उज्जैन। आकाशवाणी उज्जैन के लिए उद्घोषको के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुक्रवार को पूर्ण हो गई। महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित हो रहे आकाशवाणी केंद्र अपने उद्घाटन प्रसारण की अंतिम तैयारियों में जुट गया है। उज्जैन केंद्र से प्रसारण 01 सितम्बर के बाद कभी भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के उद्घोषक हेतु भर्ती की तीन चरणों की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद अंतिम चरण प्रशिक्षण शेष

पहले चरण में 20 अगस्त को लिखित परीक्षा ,21 अगस्त को स्वर परीक्षण के बाद 22 अगस्त शुक्रवार को साक्षात्कार चरण सम्पन्न हुआ। अब चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

भोपाल आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को अब विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें रेडियो स्टेशन से जुड़े तकनीकी कार्य, प्रसारण की विधियाँ और कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण की बारीकियाँ सिखाई जाएंगी।

संस्कृति और परंपरा पर विशेष ध्यान

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मालवी लोक संस्कृति, लोककथाएँ, भजन परंपरा, पंडे-पुजारियों की वाणी, शिप्रा तट की संस्कृति, ग्रामीण जीवन, मौसम व मंडी भाव, शासन की योजनाएँ तथा सिंहस्थ महापर्व से जुड़ी जानकारियाँ भी प्रदान की जाएंगी।

श्रोताओं से होगा सीधा संवाद

01 सितम्बर के बाद से आकाशवाणी उज्जैन केंद्र के ऑन-एयर होते ही ये प्रशिक्षित प्रतिभागी उद्घोषक के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए ग्रामसभा, महिला सभा, युववाणी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रोताओं से सीधे संवाद करेंगे।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *