Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain News :- योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर,बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल,

प्रकाशित: 30/04/2025 · Central Voice

उज्जैन,

योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल, नंदीहाल में बैठकर भस्म आरती देखी, शिव आराधना में लीन दिखाई दिए,

पहलगाम हमले पर कहा कि बाबा महाकाल ऐसे राक्षसी लोगो के खिलाफ काल बनकर खड़े होंगे और सत्य की विजय होगी।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में VIP श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को योग गुरु बाबा रामदेव महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां वे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। सुबह 4:00 बजे शुरू हुई भस्म आरती करीब 6:00 बजे संपन्न हुई। इस दौरान बाबा रामदेव नन्दी हाल में बैठे जहां उन्होंने संपूर्ण भस्म आरती देखी। वे शिव आराधना में लीन दिखाई दिए।
वहीं दूसरी ओर आज अक्षय तृतीया पर्व का संयोग होने के कारण बाबा महाकाल की विशेष भस्म आरती की गई । महाकाल का आकर्षक श्रंगार किया गया। ललाट पर त्रिपुंड का तिलक और कानों में शेषनाग के कुंडल धारण करवाए गए।
दर्शन पूजन के बाद महाकाल मंदिर समिति द्वारा बाबा रामदेव का सम्मान किया गया । उन्हें बाबा महाकाल की प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई।

बाबा रामदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं पहली बार अक्षय तृतीया के अवसर पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर अभिभूत हूँ। बाबा महाकाल का मंदिर एकमात्र वह स्थान है जो योग आध्यात्म और परमार्थ शक्तियों का सबसे बड़ा तीर्थ है। जीवन में अकाल मृत्यु को टालने वाला और अष्ट सिद्धियां को देने वाला यह स्थान है। बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि बुरे संयोग टले और भारत भूमि सुरक्षित रहे।
पहलगाम में पर्यटकों की मौत पर कहा की धर्म पूछ कर लोगो को गोली मारना यह बहुत घिनौना पाप पाकिस्तान ने किया है । भारत सरकार उसे जरूर जवाब देगी। बाबा महाकाल ऐसे राक्षसी लोगो के खिलाफ काल बनकर खड़े होंगे और सत्य की विजय होगी।
भारत सरकार द्वारा सेना को फ्री हैंड करना युग धर्म और राष्ट्र धर्म है जो मोदी सरकार कर रही है।

बगैर सर का पोस्टर वायरल होने पर रामदेव ने कहा कि जहाँ राष्ट्रीय एकता का प्रश्न हो वहाँ राजनीति नहीं होना चाहिए।

पहलगाम में मृत उत्तरप्रदेश के लोगों के घर पर नहीं जाने के बयान पर बाबा रामदेव ने अखिलेश यादव को नसीहत दी की हम राष्ट्रीय स्तर पर एक है। यही हमारा संविधान भी सिखाता है।

बाइट– योग गुरु बाबा रामदेव

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *