Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain News : नवागत सिंहस्थ मेला अधिकारी  आशीष सिंह ने उज्जैन स्थित मंदिरों एवं श्री महाकाल भगवान के दर्शन कर मेला अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया

प्रकाशित: 14/04/2025 · centralvoicenews

नवागत सिंहस्थ मेला अधिकारी  आशीष सिंह ने उज्जैन स्थित मंदिरों एवं श्री महाकाल भगवान के दर्शन कर मेला अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया

उज्जैन। नवागत सिंहस्थ मेला, मेला अधिकारी आशीष सिंह सोमवार शाम उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचकर  सिंह ने सर्वप्रथम  चिंतामण गणेश मंदिर में दर्शन किए।इंदौर कलेक्टर  सिंह ने  कालभैरव मंदिर, हरसिद्धि मंदिर के भी दर्शन किए। इसके बाद श्री महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजन किया और संध्या आरती में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात इंदौर कलेक्टर श्री सिंह ने सिंहस्थ मेला कार्यालय पहुंचकर मेला अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह को शासन के नवीन आदेशानुसार सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रभार ग्रहण कर  सिंह ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को समयावधि और गुणवत्ता पूर्वक सम्पन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इसके पश्चात मेला अधिकारी  सिंह ने संभागायुक्त संजय गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।इसके पश्चात मेला अधिकारी  सिंह ने सिंहस्थ अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *