Monday, 19 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
Blog

Ujjain News : परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में किया पूजन अर्चन,

प्रकाशित: 10/04/2025 · centralvoicenews
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में किया पूजन अर्चन,
  • नंदीहॉल में बैठकर की शिव आराधना,
  • पुजारी आशीष गुरु ने कराया पूजन अभिषेक,
  • गर्भगृह में मंत्र उच्चारण के साथ हुआ विशेष अनुष्ठान,

उज्जैन | विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दोपहर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह महाकाल मंदिर पहुंचे। सभी नेता महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे । यहां उन्होंने बाबा महाकाल का विशेष पंचामृत अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने मंत्र उच्चारण के साथ विशेष अनुष्ठान करवाया। इसके बाद सभी नेता नंदीहाल में पहुंचे जहां बैठकर उन्होंने शिव आराधना की। इसके बाद महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष व जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने नितिन गडकरी को बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।

मीडिया से चर्चा में नितिन गडकरी ने कहा कि आज प्रदोष काल में उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज और देश के लिए अच्छे काम कर सके ऐसी मनोकामना बाबा महाकाल से की है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद हम सब को जरूर मिलेगा।
यहाँ बता दें कि सभी नेता मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ धार से उज्जैन हेलीपैड हेलीकॉप्टर के द्वारा आए थे

श्रेणी: Blog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *